शैक्षणिक अनुसंधान कार्यशाला में बीकानेर के दो अनुसंधान विशेषज्ञों ने निभाई भागीदारी

शैक्षणिक अनुसंधान कार्यशाला में बीकानेर के दो अनुसंधान विशेषज्ञों ने निभाई भागीदारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 10 मई। जयपुर के राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित चार दिवसीय शैक्षिक अनुसंधान की आकल्प एवं उपकरण निर्माण कार्यशाला में जिले के दो अनुसंधान विशेषज्ञों ने भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यशाला में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदासर की रेखा चौधरी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडेला के शिक्षक सीताराम सितारा ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। इनके नेतृत्व में ‘विद्यालय में सामुदायिक गतिशीलता पर स्वयंसेवक योजना के प्रभाव का अध्ययन ‘ शीर्षक पर अनुसंधान किया गया।

pop ronak

सीताराम ने बताया कि 6 से 9 मई तक आयोजित इस कार्यशाला के दौरान तीन विषयों पर शोध सामग्री प्रस्तुत की गई। कार्यशाला का निर्देशन उपनिदेशक वी के धवन, योगेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी उमा गौतम ने किया। इस दौरान प्रदेश के अन्य जिलों से जयसिंह सिकरवार, विकास चंद्र, इंद्रदान चारण, सोनल कंठालिया, मंजूषा यादव, धीरेंद्र रांकावत आदि ने शोध के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *