केंद्रीय कानून एवम न्याय मंत्री और सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कॉन्फ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन किया

केंद्रीय कानून एवम न्याय मंत्री और सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कॉन्फ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन किया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट ट्रेंड्स एंड चैलेंजस इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज दो एवं तीन मार्च को मां करणी बीएड कॉलेज नाल बीकानेर में आयोजित होगी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 27 जनवरी । नाल स्थित मां करणी बीएड कॉलेज में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट चैलेंजेस एंड ट्रेंड्स इन मल्टीडिसीप्लिनरी स्टडीज दो एवं तीन मार्च को आयोजित होगी। यह कॉन्फ्रेंस मां करणी बीएड कॉलेज नाल में हनुमानगढ़ स्थित श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाली इस कांफ्रेंस में पब्लिकेशन पार्टनर पीयर रिव्यू जर्नल बोहल शोध मंजूषा है। इस कांफ्रेंस में देश एवं विदेश के विभिन्न ख्याति प्राप्त अपने-अपने क्षेत्र के जानकार एवम विषय विशेषज्ञ वर्तमान परिदृश्य में आने वाली नई चुनौतियों एवं उनके समाधानों पर चर्चा करेंगे।

इसमें विदेश से अमेरिका, बांग्लादेश, यूक्रेन तथा नेपाल से विषय वक्ता जुड़े हैं जो वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार रखेंगे। इसके साथ ही भारत के अन्य राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अनेक राज्यों के शिक्षाविद् एवं विषय विशेषज्ञ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही मोड से जुड़कर अपने-अपने विषयों की शैक्षिक स्थिति आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधानों पर मंथन करेंगे।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ब्रोशर का विमोचन करते हुए इसे बीकानेर के शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मुदिता पोपली ने बताया कि इस कांफ्रेंस में देश एवं विदेश के शिक्षाविदों के साथ-साथ बीकानेर जगत की जानी मानी शख्सियतों का भी जुड़ाव रहेगा।

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य में नवीन शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए नवाचारों को समझने तथा इस क्षेत्र में आने वाले परिवर्तनों को देखते हुए विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में तैयार करना है। ब्रोशर विमोचन के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ रितु श्रीमाली, रेखा वर्मा तथा श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी से डॉ मृदुला शर्मा उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *