चार विभागों के केंद्रीय मंत्री का मंत्रिपरिषद से इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर

चार विभागों के केंद्रीय मंत्री का मंत्रिपरिषद से इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

नई दिल्ली, 23 जून । अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें दोबारा उम्मीदवार न बनाए जाने के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में भी केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुशंसा (सलाह) पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से कुरियन का त्यागपत्र मंजूर किया है। गौरतलब है कि जॉर्ज कुरियन मौजूदा केंद्र सरकार में ईसाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संभवतः एकमात्र मंत्री थे। उनका राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल बीती 21 जून को समाप्त हो गया था। हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, दो केंद्रीय मंत्रियों—रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन—का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद भाजपा ने उन्हें 18 जून को हुए राज्यसभा चुनावों के लिए पुनः अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था, जिसके बाद से ही उनके इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे।

pop ronak
sjps
sesumo school