वंदे मातरम मातृशक्ति टीम द्वारा ‘तीज तिरंगा मेहंदी प्रतियोगिता’ के पोस्टर व लोगो का विमोचन

वंदे मातरम मातृशक्ति टीम द्वारा तीज तिरंगा मेहंदी प्रतियोगिता के पोस्टर व लोगो का विमोचन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 03 अगस्त । वंदे मातरम मातृशक्ति टीम द्वारा महिला मंडल स्कूल में आयोजित होने वाली ‘तीज तिरंगा मेहंदी प्रतियोगिता’ के आधिकारिक पोस्टर (पंपलेट) और लोगो का विमोचन किया गया। यह विमोचन लेडी एल्गिन स्कूल की व्याख्याता ममता सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम संयोजक गीता खड़खोदिया ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि विजेता प्रतिभागियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

pop ronak

नि:शुल्क रहेगा प्रवेश
मातृशक्ति टीम की अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक ने बताया कि महिलाओं और युवतियों में देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

विमोचन कार्यक्रम के दौरान कामिनी विमल भोजक, गीता खड़खोदिया, सुमित्रा सेन, राधा खत्री, जसोदा खत्री और मधु ओझा सहित मातृशक्ति टीम की अनेक प्रमुख महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

 

sjps
sesumo school