महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों द्वारा अभिलेखागार कोषागार का भ्रमण

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों द्वारा अभिलेखागार कोषागार का भ्रमण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 4 मार्च। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ‘स्कूल आफ लॉ’ के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा आयोजित अभिलेख सप्ताह के तहत भ्रमण किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस भ्रमण के लिए दल को रवाना करते हुए डायरेक्टर ‘स्कूल ऑफ लॉ’ डॉक्टर राजाराम चोयल ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए विधार्थियों को ऐतिहासिक अभिलेखों को जानना महत्वपूर्ण है डॉक्टर प्रभु दान चारण कोऑर्डिनेटर, ‘स्कूल ऑफ़ लॉ’ के विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास को जानने के लिए प्रेरित किया।

pop ronak

अभिलेखागार के निदेशक डॉक्टर नितिन गोयल ने विद्यार्थियों को बताया कि बीकानेर का अभिलेखागार राजस्थान का प्रमुख अभिलेखागार है। जिसमें राजस्थान की 22 रियासतों का लेखा-जोखा, पुरंदर की संधि, राजा- महाराजाओं के फरमान आदि के ओरिजिनल अभिलेख मौजूद है।

अभिलेख प्रदर्शनी का विद्यार्थियों ने गहन रुचि के साथ में अवलोकन कर गंगाशाही पट्टो की भी जानकारी प्राप्त की । वर्तमान में अभिलेखों को सुरक्षित करने के लिए उनको डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉक्टर सीमा जैन, डॉक्टर दुर्गा चौधरी अल्पना शर्मा , मोनिका पंवार, प्रदीप कच्छावा आदि संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *