बीकानेर में बदला मौसम का मिजाज: रातभर हल्की बूंदाबांदी, फिर भी आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी

बीकानेर में मौसम का बदला मिजाज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 अप्रैल। बीकानेर में बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से आंशिक राहत दी है लेकिन इसके बाद भी दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए “रेड अलर्ट” जारी करते हुए गर्मी से बचने की सलाह दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

देर रात बीकानेर में तेज हवाओं के साथ पहले अंधड़ शुरू हुआ और बाद में मामूली बूंदाबांदी हुई। ये सिलसिला एक बार रुक गया लेकिन देर रात फिर बूंदाबांदी हुई। गुरुवार सुबह छह बजे तक ये सिलसिला चलता रहा। इससे दिन में एक बार गर्मी से राहत मिल गई है। उधर, मौसम विभाग ने बीकानेर में गुरुवार और शुक्रवार को तेज गर्मी होने की चेतावनी दी है। न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी पारा आसमान छू सकता है। बीकानेर में दोनों दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। वहीं रविवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर संभाग के चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बीकानेर की तुलना में तापमान कम रहेगा। चूरू के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाडमेर में भी रेड अलर्ट जारी करते हुए तापमान 45 के पार रहने की आशंका है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *