पीबीएम हॉस्पिटल के स्किन डिपार्टमेंट में आग, मरीजों को शिफ्ट किया

पीबीएम हॉस्पिटल के स्किन डिपार्टमेंट में आग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • धुआं उठते ही मरीजों को शिफ्ट किया, एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बीकानेर , 17 अप्रैल। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के स्किन डिपार्टमेंट की बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मरीजों को तुरंत अन्यत्र शिफ्ट किया गया। गुरुवार सुबह अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पास ही स्थित सुपर स्पेशियलिटी सेंटर से सटे स्किन डिपार्टमेंट में आग लगी है। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घीया के कमरे में से धुआं आता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के कमरों से भी धुआं निकला। आग बढ़ती इससे पहले ही मरीजों को शिफ्ट किया गया। आग के कारण कुछ सामान भी जल गया है। एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग फर्नीचर तक नहीं पहुंची। आग सुबह लगी तो समय रहते, इस पर काबू पा लिया गया। अगर अस्पताल समय के बाद आग लगी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इसी विभाग के पास आंखों का अस्पताल है। जहां पहली मंजिल पर बड़ी संख्या में रोगी भर्ती भी रहते हैं।

pop ronak

आग का धुआं देखने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने अंदर पहुंचकर कांच के शीशे तोड़ने शुरू किए तो ताकि धुआं बाहर निकल सके। पीबीएम हॉस्पिटल के कर्मचारियों और रोगियों के साथ आए परिजनों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर दमकल भी पहुंच गई, जिसने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

दो दिन पहले दिए थे निर्देश

चिकित्सा सचिव ने बीकानेर यात्रा के दौरान पूरे अस्पताल की लाइट फिटिंग को लेकर दिशा निर्देश दिए थे। शिशु अस्पताल में तो छोटी-बड़ी समस्याओं और लाइट फिटिंग को देखने के लिए सीनियर डॉक्टर्स को ड्यूटी दी गई है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *