बिजली का झटका और सांप का डंक – दो जिंदगियों का अंत

दो जिंदगियों का अंत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 अप्रैल। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की करंट लगने से तथा एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। पहली घटना रायसर गांव स्थित एक रिसोर्ट में सामने आई, जबकि दूसरी श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में खेत में काम के दौरान हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रिसोर्ट में करंट से युवक की मौत
बीकानेर के रायसर गांव के एक रिसोर्ट में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा 15 अप्रैल की सुबह हुआ, लेकिन इसकी एफआईआर मृतक के भाई द्वारा बुधवार को नापासर थाने में दर्ज करवाई गई। शिवबाड़ी निवासी मोहित कुम्हार ने बताया कि उसका भाई आकाश कुम्हार (22) लाइट डेकोरेशन का काम करता था। वह थार रिसोर्ट में डेकोरेशन का काम कर रहा था, तभी करंट लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। नापासर थाने के थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मर्ग दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

खेत में काम करती महिला को सांप ने काटा
एक अन्य घटना में श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में खेत में काम कर रही एक महिला को सांप ने काट लिया। 50 वर्षीय शांति देवी को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू किया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। इन दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *