विधायक अंशुमान सिंह भाटी का स्वागत-अभिनन्दन

विधायक अंशुमान सिंह भाटी का स्वागत-अभिनन्दन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 5 दिसम्बर । निरन्तर जनसेवा के कार्य हो और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद रहे। इसी उद्बोधन के साथ नवनिर्वाचित विधायक अंशुमान सिंह भाटी का स्वागत-अभिनन्दन पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा किया गया।
जिला देहात कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि कोलायत से 32933 मतों से विजय होने के बाद अंशुमानसिंह भाटी का भाजपा नेता महावीर रांका के कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का अभिनन्दन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा कि युवा आगे बढ़ेंगे और देश की राजनीति में सशक्त भूमिका निभाएंगे तभी देश विकास करेगा। एमएलए अंशुमान सिंह ने कहा कि जनता का आशीर्वाद अह्यौर वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से यह जीत संभव हुई है। कोलायत में अब रोजगार, शिक्षा व औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य करवा कर जनता को राहत प्रदान करनी होगी। इस दौरान युधिष्ठर सिंह भाटी, झंवरलाल गहलोत, साहिल सोढा, अमनदीप बिश्नोई, आदर्श शर्मा, नरेन्द्र चंचल, अमर खंडेलवाल, आनन्द सोनी एवं जय उपाध्याय सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *