राजस्थान में आज शीतलहर का येलो अलर्ट, बारिश के बाद 7 डिग्री तक गिरा तापमान

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर में और बढ़ेगी ठंड

जयपुर , 6 फ़रवरी। राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर समेत कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कल सबसे ज्यादा सर्दी सीकर के पास फतेहपुर में रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साथ ही, शेखावाटी (सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर) के एरिया में गुरुवार को कोल्ड-वेव चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा। दौसा, फतेहपुर, सीकर, चूरू, करौली, जालोर, सिरोही, हनुमानगढ़ समेत कुछ शहरों में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा सर्दी कल फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शेखावाटी में ठिठुरन बढ़ी
चूरू, सीकर, झुंझुनूं के अलावा जयपुर, अलवर, हनुमानगढ़ के एरिया में कल शाम होने के साथ ही हल्की सर्द हवा चलने लगी। इससे इन शहरों में ठिठुरन बढ़ गई।

इन शहरों में बुधवार के दिन में भी हल्की सर्दी रही। जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.9, पिलानी (झुंझुनूं) में 24.7, सीकर में 23, हनुमानगढ़ में 22.6 और करौली में 23.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

बुधवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर जिले में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 27.1, जैसलमेर-जोधपुर में 26.4, चित्तौड़गढ़ में 26.6, उदयपुर में 24.3, कोटा में 25.5 और अजमेर में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आज इन जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने गुरुवार को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों में कोल्ड-वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, इन शहरों के अलावा अलवर, जयपुर, दौसा के एरिया में भी सुबह-शाम सर्द हवा चलने की संभावना जताई गई है। 9 फरवरी तक प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान शेखावाटी के एरिया में तापमान गिरने से सर्दी और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग भी एक सप्ताह के मौसम का सटीक आकलन नहीं कर पा रहा। मंगलवार को अनुमान जताया कि दूसरा सप्ताह शुरू होते-होते न्यूनतम पारा 17 डिग्री तक पहुंचने वाला है। अब बुधवार को वापस वेबसाइट अपडेट कर दी गई है। अब अनुमान जताया गया है कि सप्ताह के अंत तक वापस तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने के आसार जताए हैं। यानी तापमान बढ़ेगा मगर रफ्तार धीमी रहेगी। फिलहाल अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।

बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। एक दिन पहले ये 11 डिग्री के ऊपर था। बुधवार को 13 डिग्री तापमान पहुंचने के आसार जताए थे। अब विभाग ने जो सात दिन का अनुमान जारी किया उसमें बड़ा फेरबदल है। हैरानी की बात ये है कि एक रात में ऐसा कुछ बड़ा परिवर्तन भी नहीं हुआ जिससे इतना फ्लक्चुएशन आए। पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी राजस्थान में चल रहा है।

एक दिन पहले तक कुछ शहरों में बारिश हुई लेकिन पश्चिमी राजस्थान में उसका कोई असर नहीं। हवा का रुख भी नहीं बदला बावजूद इसके तापमान के आंकलन में इतना उतार चढ़ाव क्यों हुआ। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने माना कि एक दिन पहले किए गए अपडेट में कहीं चूक रह गई। वैसे इस सप्ताह तापमान 11 डिग्री के आसपास ही रहेगा क्योंकि एक विक्षोभ का सिस्टम गुजरा है। उसके बाद आसमान साफ हुआ तो एक डिग्री और तापमान कम हो सकता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *