सड़क हादसे में युवक की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने घायल की जान बचाकर लौटाई साढ़े चार लाख की नकदी

सड़क हादसे में युवक की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने घायल की जान बचाकर लौटाई साढ़े चार लाख की नकदी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 21 अप्रैल। शहर के एलआईसी ऑफिस के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दूसरा युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर ही घायल पड़ा रहा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मृतक की शिनाख्त दिव्यांश (निवासी 7 एमडी, घड़साना) के रूप में की गई है। हादसे में घायल सुधीर बिश्नोई (निवासी रोझा, लूणकरणसर) को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन शुरुआत में कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

pop ronak

इसी दौरान वहां से गुजर रहे नई रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष इमरान अली ने तत्परता दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तमाशबीन बनी भीड़ के बीच तुरंत अपना वाहन रोका और घायल सुधीर को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों का मानना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण ही घायल की जान बचाई जा सकी।

इमरान अली ने न केवल युवक की जान बचाई, बल्कि ईमानदारी का भी परिचय दिया। घायलों के पास मौजूद एक बैग को उन्होंने सुरक्षित अपने पास रखा और अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों के आने पर जब बैग की जांच की गई, तो उसमें करीब साढ़े चार लाख रुपए नकद पाए गए। इमरान ने पूरी राशि और बैग सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उनकी इस निस्वार्थ सेवा और ईमानदारी की अब पूरे शहर में प्रशंसा की जा रही है,

sesumo school
sjps