जुलाई में खाद्य निरीक्षण की 29 और नमूनीकरण की हुई 43 कार्यवाहियां

कल से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ‘चिल्ड्रन फेस्टिवल-आजू गूजा’ का आगाज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • मुख्यमंत्री का संकल्प-प्रदेशवासियों को मिले शुद्ध और मिलावटहीन खाद्य सामग्री

बीकानेर, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का संकल्प है कि प्रत्येक प्रदेशवासी को शुद्ध और मिलावटहीन खाद्य सामग्री मिले। इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
बीकानेर में इन निर्देशों की अनुपालना में जुलाई माह में भी सघन कार्यवाहियां हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश गुप्ता ने बताया कि इस दौरान खाद्य निरीक्षण की 29 और नमूनीकरण की 43 कार्यवाहियां की गई। सर्विलेंस के तहत कुल 79 नमूने लिए गए। इनमें से 20 मानक और 7 अशुद्ध पाए गए। अशुद्ध नमूनों में 4 सब स्टेण्डर्ड और 3 अनसेफ थे।

pop ronak

उन्होंने बताया कि इस दौरान 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह अब तक की सर्वाधिक राशि है। वहीं तेल, घी और मिर्च जैसे 1 हजार 843 किलो खाद्य पदार्थ सीज किए गए। तेल, मावा, मिर्च, मैदा, पापड़ और रसगुल्ला जैसे 743.2 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट करवाए गए। इन कार्यवाहियों में खाद्य निरीक्षण भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा और राकेश कुमार गोदारा ने भागीदारी निभाई।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *