राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 2 अगस्त। उद्योग विभाग द्वारा एमएसएमई एक्ट 2006 में ई. एम. पार्ट द्वितीय एवं उद्योग आधार प्राप्त समस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए पृथक-पृथक राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 (पुरस्कार वर्ष 2023-24) हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप में भरकर मय संलग्नकों के जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में 23 अगस्त सांय 6 बजे तक व्यक्तिशः अथवा ऑनलाईन प्रस्तुत किए जा सकते है।

pop ronak

ऑनलाइन आवेदन करने की स्थिति में आवेदक को मूल आवेदन की हार्ड कॉपी 23 अगस्त तक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में जमा करवानी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष कुल 12 उद्यमों को राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक-एक उद्यमी को प्रतिवर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार हेतु समस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी में स्थापित एवं विगत तीन वर्षों में निरन्तर कार्यरत उद्यम पात्र होंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016-17 से राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई थी। महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को भी राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार तथा राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक-एक हस्तशिल्पी एवं बुनकर को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार हेतु चयन उद्योग विभाग के आयुक्त की अध्यक्षता में गठित प्रारंभिक चयन समिति द्वारा तथा राज्य स्तरीय चयन एमएसएमई प्रमुख शासन सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। निधारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *