शुक्रवार, 02 मई 2025 देश दुनिया के 44 खास समाचार

शनिवार , 6 सितम्बर देश दुनिया के 44 मुख्य समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी
============================
1 पीएम मोदी की केरल को 8900 करोड़ की सौगात, विझिनजाम बंदरगाह देश को किया समर्पित।
2 पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। अभी तक भारत का 75% ट्रांसशिपमेंट देश के बाहर के पोर्ट्स पर होता था, इससे बहुत बड़ा नुकसान होता आया है। ये परिस्थिति अब बदलने जा रही है। अब देश का पैसा देश के काम आएगा। जो पैसा बाहर जाता था, अब वो केरल और विझिनजम के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा।
3 पीएम नरेंद्र मोदी ने किस पर कसा तंज? मंच पर थे शशि थरूर, प्रधानमंत्री बोले- आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा।
4 ‘हम तो चैन की नींद सो लेंगे लेकिन प्रधानमंत्री के लिए मुश्किल होगी…’, केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार।
5 नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने भेजा नोटिस।
6 सुप्रीम कोर्ट की 6 लोगों के पाकिस्तान डिपोर्टेशन पर रोक, कहा- डॉक्यूमेंट्स की जांच करें; वीजा खत्म होने के बावजूद भारत में रहने का आरोप है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

7 हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आए बाबा रामदेव, भविष्य में आपत्तिजनक पोस्ट न करने का किया।
8 UP में एक्सप्रेस-वे पर 15 एयरक्राफ्ट का टच एंड गो, राफेल-जगुआर, मिराज ने दिखाई ताकत; पहली बार नाइट लैंडिंग ट्रायल भी होगा।
9 हरियाणा सरकार जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी, BBMB अधिकारियों-मुख्य सचिवों में नहीं बनी सहमति; मंत्री श्रुति बोलीं- आज ही याचिका दायर करेंगे।
10 सेंसेक्स 260 अंक चढ़कर 80,502 पर बंद, निफ्टी फ्लैट रहा, अडाणी पोर्ट्स का शेयर 4.11% चढ़ा; मेटल और रियल्टी शेयर्स गिरे।
11अब बिलावल ने कबूला-पाकिस्तान का इतिहास आतंकवाद से जुड़ा, पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा था- 30 साल आतंकियों का समर्थन किया।
12 आतंकियों को अमित शाह की चेतावनी: ‘चुन-चुन कर जवाब मिलेगा’; भारत की इंच-इंच भूमि से आतंकवाद मिटाने का संकल्प।
13 अमित शाह, ‘हमारे 27 नागरिकों की जान लेकर आतंकवादी लड़ाई जीत गए हैं, उन्हें इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए।’ उन्होंने कहा, वे यह संकल्प दोहराना चाहते हैं कि जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उन्हें निश्चित रूप से उसका उचित दंड दिया जाएगा।
14 भ्रामक खबरें ना फैलाएं; भारत-पाक तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय की मीडिया से अपील।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

15 खरगे ने कहा- केंद्र आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा को हटाए और इसे बढ़ाकर 68 फीसदी करे। वहीं उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग दोहराई। उन्होंने पूछा, ‘हमें बताएं कि पहलगाम में क्या और क्यों हुआ। क्या यह केंद्रीय बलों, स्थानीय पुलिस या सीमा सुरक्षा बलों की खुफिया और सुरक्षा चूक के कारण हुआ?
16 केंद्र सरकार के द्वारा आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने की घोषणा के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इसका श्रेय राहुल गांधी को दे रहें हैं। इसी बीच भाजपा प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस नेताओं द्वारा इस प्रकार के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तमाशा कर रही है.
17 जाति जनगणना पर बोले राउत- फैसला राहुल गांधी की जीत,पहलगाम से ध्यान हटाने के लिए चला जाति जनगणना कार्ड, भारत-पाक तनाव के बीच संजय राउत का दावा।
18 मतदाता सूची को सटीक और वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी, बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग की कवायद।
19 पहलगाम हमला, INS सूरत हजीरा पोर्ट पर तैनात, अरब सागर में एंटी शिप-एंटी एयरक्राफ्ट युद्धाभ्यास; शाह बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।
20 लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी बोलीं- कश्मीरियों-मुस्लिमों के खिलाफ न जाएं, जिन्होंने लोगों को मारा, उन्हें सजा मिले; हमें शांति और इंसाफ चाहिए।
21 अटारी-वाघा बॉर्डर पूरी तरह से बंद, सात दिनों में 911 पाकिस्तानियों ने छोड़ा भारत।

22 चीन ने PAK को दिया समर्थन तो खुलकर सामने आया अमेरिका, भारत के लिए कर दिया बड़ा ऐलान।
23 कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। पिछले महीने गणगौर पूजा के दौरान लगी आग में वह झुलस गई थीं।
24 गंगोत्री-यमुनोत्री के पट खुले, श्रद्धालु बोले- आने में डर लगा, लोगों में पहलगाम हमले का गुस्सा, साधु बोले- मोदीजी पाकिस्तान पर हमला करें।
25 राममंदिर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना मढ़ा जा रहा, मुख्य कलश पर भी लगेगा; सिंहासन पर विराजमान होंगे राम-सीता।
26 GST कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले साल की तुलना में 12.6% की बढ़ोतरी, अप्रैल 2025 में 2.37 लाख करोड़ रुपए का राजस्व।
27 आंकड़ों में ट्रंप के पहले 100 दिन: 80 साल में US के सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति, शेयर बाजार भी सबसे ज्यादा .

28 राजस्थान IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर, मुंबई ने 100 रन से हराया, टीम लगातार छठा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आई।
29 प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा स्थगित, श्री हित राधा केली कुंज ने भक्तों से की ये अपील।
30 पाकिस्तान बार-बार देता रहा है धोखा, अब भारत की बारी; एक दो नहीं हजार घाव देने होंगे।
31 पांच 5 महीने की प्रेग्नेंट… 13 साल के लड़के को लेकर क्या बोली 23 साल की टीचर, मामला पुलिस के पास।
32 रोहित शर्मा LBW विवाद… विकेट के सामने था बॉल का हिस्सा, फिर भी क्यों नहीं हुआ अंपायर्स कॉल?
33 धर्म परिवर्तन पर यूपी के नए कानून के खिलाफ PIL पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत, इस आधार पर दी है चुनौती।
34 पता नहीं पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा… नींद न आने वाले बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन।
35  संप्रभुता, सुरक्षा, सम्मान… पाकिस्तान को मिला भारत के सबसे बड़े दुश्मन का साथ, बोला- समर्थन करेंगे।

36 मुजफ्फरपुर में किसान नेता राकेश टिकैत के सिर पर झंडा मारा, पगड़ी गिरी, वापस जाओ के नारे लगे।
37 CWC Meeting: मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, ‘पहलगाम हमले पर मोदी सरकार की नीति स्पष्ट नहीं।
38 Bihar Politics: बिहार चुनाव में महागठबंधन का खेल बिगाड़ेगे ओवैसी! सीमांचल की अनेक सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी।
39 आंध्र प्रदेश को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।
40 पाकिस्तान में नया बवाल! इमरान खान को जेल से निकालने पर अड़े समर्थक, आसिम मुनीर के इस्तीफे की मांग।
41 Jharkhand Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पलामू, पुलिस-TPC मुठभेड़, नक्सल सामग्री बरामद।
42 GT vs SRH: दो टीमों की छुट्टी, आज सनराइजर्स हैदराबाद की प्रतिष्ठा दांव पर, GT की पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग XI .
43 सात 7 मई को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर।
44 पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में डर, PoK में लोगों को अनाज स्टॉक करने का आदेश, 1000 मदरसे बंद

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *