गुरुदर्शन हेतु भुसावल पहुंचा आर आर नगर श्रावक समाज

गुरुदर्शन हेतु भुसावल पहुंचा आर आर नगर श्रावक समाज
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजाराजेश्वरी नगर , 18 जून। राजाराजेश्वरी नगर के श्रावकों का एक दल दिनांक 14 जून को चातुर्मास की अर्जी लेकर भुसावल(महाराष्ट्र) में परमपूज्य गुरुदेव के दर्शन हेतु श्री चरणों में पहुंचा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेरापंथ सभाध्यक्ष राकेश छाजेड़ एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज डागा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज आर बैद, राजेश छाजेड़, मंत्री गुलाब बाँठिया, कोषाध्यक्ष देवेन्द्रजी नाहटा, संगठन मंत्री विनोद बोथरा, महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु बोथरा चारित्रात्माओं के चातुर्मास प्राप्ति की उत्कट भावना लेकर गुरु चरणों में पहुंचे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सभाध्यक्ष राकेश छाजेड़ ने अपनी नवनिर्मित केबिनेट के साथ गुरुदेव के दर्शन कर सुखसाता की पृच्छा करते हुए यहां विराजित चारित्रात्माओं की सुखसाता से अवगत कराया। आर आर नगर की वस्तुस्थिति से अवगत कराया एवं लिखित रूप में भी निवेदन पत्र सौंपा। गीतिका द्वारा अपने भाव व्यक्त किए।

पिछले दो चातुर्मास खाली जाने की व्यथा का वर्णन किया एवं अपनी रिक्त झोली गुरुदेव के समक्ष रखी। गुरुदेव ने हमें सेवा का पर्याप्त समय प्रदान कर मंगलपाठ से भावित किया। वहाँ से नशीराबाद तक की रास्ते की सेवा कर निर्जरा का लाभ लिया। मुख्यमुनि महावीरकुमार जी, मुनिश्री विश्रुतकुमार जी, साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी, साध्वीवर्या जी आदि अनेक चारित्रात्माओं की दर्शन सेवा का लाभ लिया।

श्रीमती मंजु बोथरा ने महिला मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। आचार्य प्रवर अपनी धवल सेना के साथ सूरत की ओर अपनी पूर्ण ओजस्विता के साथ विहाररत हैं। गुरुदेव सहित सभी चारित्रात्माओं के सुखसाता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *