बीकानेर में रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त

बीकानेर में रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • इमरजेंसी में पहले ही शुरू कर दिया था काम, आज से वार्ड में भी करेंगे का

बीकानेर , 23 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट की अपील पर रेजीडेंट डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल पूरी तरह से समाप्त कर दी है। एक दिन पहले इमरजेंसी सेवाएं बहाल कर दी गई थी। अब शुक्रवार सुबह से वार्ड और अन्य मेडिकल विभागों में भी रेजीडेंट डॉक्टर्स पहुंच गए हैं। ऐसे में पीबीएम हॉस्पिटल में रुके हुए ऑपरेशन फिर से शुरू हो सकेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कोलकाता में एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में देशव्यापी आंदोलन के चलते बीकानेर में भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। कुछ दिन पहले ही इमरजेंसी सेवा बंद कर दी गई, जिससे सरकार पर दबाव बना।

pop ronak

रेजीडेंट डॉक्टर्स ने संभाला काम

इस बीच अब सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स से अपील की है कि वो अपना काम जारी रखें। जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा। ऐसे में देशभर में रेजीडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। बीकानेर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की अपील और आम जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त कर दी गई है। गुरुवार रात से ही रेजीडेंट काम पर लौट आए थे। शुक्रवार सुबह सभी वार्ड और डिपार्टमेंट में रेजीडेंट डॉक्टर्स अपना काम संभाल लिया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *