रामझरोखा कैलाश धाम में 24 घंटे में होंगे नौ रुद्राभिषेक

मातृभूमि फाउंडेशन का सेवा दल देशनोक पैदल यात्रियों की सेवा के लिए रवाना
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 फ़रवरी । सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में महाशिवरात्रि पर्व पर नौ बार रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि बाबा नर्बदेश्वर महादेव का सुबह 6 से 8 बजे तक, सुबह 9 से 11 बजे तक, दोपहर 1 से 2:30 बजे तक, दोपहर 3:30 से शाम 5:00 बजे तक, शाम 5:30 से शाम 7:00 बजे तक, रात्रि 10 से रात्रि 11:30 बजे तक, रात्रि 12 से रात्रि 1:30 बजे तक, रात्रि 2:00 से रात्रि 3:30 बजे तक, प्रात: 4:00 से सुबह 6:00 बजे तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि बाबा नर्बदेश्वर का गुलाब के पुष्पों से विशेष शृंगार किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *