ट्रक की टक्कर से जैन आचार्य जी की मौत

ट्रक की टक्कर से जैन आचार्य जी की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

10 से ज्यादा संतों के साथ विहार कर रहे थे, सिर में चोट के कारण दम तोड़ा

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पाली , 28 मई। पाली में विहार कर रहे जैन संत की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर को टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार सुबह 6.30 शिवपुरा थाना इलाके के जाडन में हुआ।

pop ronak

साथी जैन संतों के साथ निकले थे

जाडन चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि जैन संत MITS कॉलेज से साथी जैन संतों के साथ विहार पर रवाना हुए थे। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद उन्हें जाडन टोल नाके पास स्थित विराट धाम पहुंचना था। यहां 1 जून को मानपुरा भाकरी स्थित धार्मिक प्रोग्राम में हिस्सा लेना था। रास्ते में 70 साल के संत को मिनी ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। साथ के संत व उनके अनुयायी उन्हें तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई।

समुंद्र विहार में जैन संत की पार्थिव देह

हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। संत की पार्थिव देह को समुंद्र विहार ले गए। जहां जैन समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैन संत के देवलोक गमन की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एसपी चुनाराम जाट भी समुंद्र विहार पहुंचे और हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *