सयोना संस्थान ने विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस पर आयोजित किए जल संरक्षण संकल्प और पेंटिंग प्रतियोगिता

सयोना संस्थान ने विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस पर आयोजित किए जल संरक्षण संकल्प और पेंटिंग प्रतियोगिता
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 जून। मुरलीधर व्यास नगर स्थित सयोना संस्थान ने मंगलवार को विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी के बच्चों को जल संरक्षण और सूखे की रोकथाम के महत्व से अवगत कराना था। संस्थान की राजकुमारी व्यास ने बच्चों को जल के महत्व, उसके बचाव और सदुपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने सूखा रोकथाम से संबंधित आकर्षक पोस्टर भी बनाए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान दिशा रंगा, चंचल ओझा, स्नेहा दीपिका, अनुष्का भूमि ने भी बच्चों को सूखे की रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। राजकुमारी व्यास के नेतृत्व में बच्चों को वृक्षारोपण और जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

pop ronak

इस अवसर पर शोभा, अंकिता, संध्या, अरुणा, राजनंदिनी, गीता और मोदी सहित कई बच्चों ने मरुस्थल रोकथाम और जल संरक्षण पर अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए पोस्टर बनाए। कार्यक्रम में राधाकृष्ण डांस अकादमी की श्रीमती ज्योति, मुकेश पुरोहित, डांस डायरेक्टर सुरेंद्र सिंह राठौड़, प्रियांशी और सुहानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। इस पहल ने बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *