भारतीय वॉलीबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक, निखिल जाट की रही महत्वपूर्ण भूमिका

भारतीय वॉलीबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक, निखिल जाट की रही महत्वपूर्ण भूमिका
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर ,17 जून । सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन (सीएवीए ) अंडर -19 पुरुष, अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल चैम्पियनशिप 2025, में भारतीय वॉलीबॉल टीम ने कांस्य पदक जीता। यह जानकारी देते हुए विधालय के वॉलीबॉल प्रशिक्षक विजय कुमार ठोलिया ने बताया कि कावा, उज़्बेकिस्तान मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सीएवीए अंडर 19 पुरुष चैम्पियनशिप 2025 मे सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के छात्र खिलाड़ी निखिल जाट के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। निखिल जाट ने टीम में बतौर अपोजिट अटैकर उत्कृष्ट खेल कौशल, संयम, दृढ़ इच्छा शक्ति और शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी प्रतियोगिता में भारतीय वॉलीबॉल टीम का मनोबल बढ़ाते हुए कांस्य पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विधालय के प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत ने कहा कि यह हमारी शाला के लिए गर्व की बात है। विधालय के छात्रावास अधीक्षक मोहनलाल जीनगर, संस्थापन अधिकारी रवि व्यास, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक चौहान, प्रशिक्षक माया कुमारी जाट, वीरेन्द्र सिंह, कैलाश दान, शशिशेखर जोशी, शम्भूकुमार रंगा, प्रकाश सारस्वत, सुरेन्द्र कुमार पुरोहित, गोविंद पुरोहित, जुगल किशोर, प्रशान्त आचार्य, रवि कुमार, देवेन्द्र कुमार, राकेश पुरोहित, भवानी शंकर, मोहम्मद अरशद, शैक्षणिक स्टाफ गिरधारी लाल,मनोज तंवर, अनिल गोयल एवं विधालय के पूर्व प्रधानाचार्य उपनिदेशक दुलीचन्द शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निखिल जाट और प्रशिक्षक विजय कुमार ठोलिया को बधाई प्रेषित की।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *