प्रेक्षा प्रवाह शांति एवं शक्ति की और कार्यशाला का आयोजन

प्रेक्षा प्रवाह शांति एवं शक्ति की और कार्यशाला का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

कोयम्बतूर , 19 जून। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कोयम्बतूर महिला मंडल ने प्रेक्षाध्यान कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्रेक्षा प्रवाह शांति एवं शक्ति की और कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा शुरू की गई। अध्यक्ष मंजू सेठिया ने पधारी सभी बहनों का स्वागत व अभिनन्दन किया। अर्हम मंत्र का जप प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षिका मंजू जी घोषल ने बहुत सुंदर लयबद्ध करवाया।पूरा वातावरण अर्हम मय हो गया। अर्हम मंत्र का महत्व मंजू जी घोषल ने सारगर्भित तरीके से समझाया। बताया कि कैसे हम इसके नियमित जप के प्रयोग से जीरो से हीरो बन सकते हैं। ज्योति केन्द्र पर सफेद रंग के साथ अर्हम मंत्र का प्रयोग करवाया । धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुमन सुराणा ने किया। बहनों की अच्छी उपस्थिति रही ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *