रेडियो प्रेमी दिनेश माथुर को आकाशवाणी ने किया सम्मानित

रेडियो प्रेमी दिनेश माथुर को आकाशवाणी ने किया सम्मानित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी
  • 1200 से अधिक रेडियो का किया है संग्रह

बीकानेर, 21 जून। रेडियो के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले दिनेश माथुर को आकाशवाणी जोधपुर द्वारा सम्मानित किया गया। रानी बाजार मोहल्ला समिति के सह-कोषाध्यक्ष एवं 1200 से अधिक दुर्लभ रेडियो सेटों के संग्रहकर्ता दिनेश माथुर को आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर आकाशवाणी द्वारा उनकी इस अद्भुत रुचि पर आधारित विशेष वार्ता भी प्रसारित की गई, जिसमें उन्होंने अपने रेडियो संग्रह की यात्रा, चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दिनेश माथुर की इस उपलब्धि पर मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल, सचिव आर.के. शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री, संयुक्त सचिव पृथ्वीसिंह राठौड़, संरक्षक रजत माथुर सहित समिति के अन्य सदस्यों ने बधाई दी और इसे बीकानेर के लिए गौरव की बात बताया।

pop ronak

उल्लेखनीय है कि दिनेश माथुर द्वारा संकलित रेडियो सेटों की प्रदर्शनी बीकानेर स्थापना दिवस पर आयोजित की गई थी, जो खासा आकर्षण का केंद्र रही। इस संग्रह की देशभर में सराहना हुई और बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ। उनका यह जुनून आने वाली पीढ़ियों को रेडियो के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का प्रेरक माध्यम बनता जा रहा है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *