जगन्नाथ रथ यात्रा 8 जुलाई को बीकानेर में निकलेगी, इस्कॉन करेगा आयोजन

जगन्नाथ रथ यात्रा 8 जुलाई को बीकानेर में निकलेगी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर के तत्वावधान में इस वर्ष भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन 8 जुलाई को किया जाएगा। इस रथ यात्रा में बीकानेरवासियों को जगन्नाथ पुरी जैसे दिव्य अनुभव का अवसर मिलेगा। इस्कॉन बीकानेर केंद्र के प्रभारी संकर्षण प्रिय दास जी ने जानकारी देते हुए बताया कि रथ यात्रा शाम 4:30 बजे गोकुल सर्किल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई संडे प्रोग्राम सेंटर, सादुलगंज (बी-13 के सामने) पहुँचेगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा माता एवं सुदर्शन प्रभु के दर्शन कर सकेंगे, जो रथ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण करेंगे। भक्तगण भगवान के रथ को रस्सी से खींचेंगे और चारों ओर हरिनाम संकीर्तन की गूंज वातावरण को भक्तिमय बनाएगी।

pop ronak

प्रसाद वितरण और विशेष सजावट
रथ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह रंगोली सजाकर भगवान का स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालु फूल और भोग अर्पित कर भगवान का पूजन कर सकेंगे। साथ ही रथ यात्रा के समापन पर संडे सेंटर पर सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। इस्कॉन बीकानेर ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस शुभ अवसर पर शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का पुण्य लाभ लें। “जगन्नाथ के भात, दुनिया पसारे हाथ” – इस भाव से इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं।

 

 

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *