शहीद अमरचन्द बांठिया को श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद अमरचन्द बांठिया को श्रद्धांजलि अर्पित की
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 22 जून । शहीद अमरचन्द बांठिया के शहीदी दिवस पर अमरचन्द बांठिया स्मृति उधान भीनासर में उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर शिक्षाविद् डा.धर्मचन्द जैन ने कहा कि देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा अमरचंदजी में बाल्यकाल से ही था। अपने कार्यों से उन्होंने साबित कर दिया था कि वे देश की आन-बान और शान के लिए कुछ भी कर गुजरेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वेटरनरी यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन डा.जे एस मेहता ने कहा कि बांठिया जैसे महानायक आज भले ही हमारे बीच नहीं,लेकिन उनका बलिदान हमारे अंदर अपनी मातृभूमि के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देने का जज़्बा भर देता है। इस मौके पर सन्तोष बांठिया,सुमति बांठिया,किशोर बांठिया,विशाल बांठिया,सचिन बांठिया, शान्तिलाल बांठिया आदि ने कहा कि शहीद अमरचन्द बांठिया कि मूर्ति का निर्माण ट्रस्ट द्वारा करवाया जा चुका है। इसके लिये जल्द ही जिला प्रशासन के माध्यम से मूर्ति लगाने की सरकार से मांग की जाएगी। उम्मीद है कि 1857 के कान्तिवीर कि मूर्ति लगाने कि सरकार से अनुमति शीघ्र मिल जाएगी।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *