जैन संस्कार विधि से नामकरण संस्कार सम्पन्न

जैन संस्कार विधि से नामकरण संस्कार सम्पन्न
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 18 नवम्बर। गंगाशहर निवासी श्रीमती संतोष देवी- निर्मल बैद के सुपुत्र एवं पुत्रवधू रोहित – समता बैद के नवजात पुत्र रत्न का नामकरण संस्कार नई लेन ओसवाल पंचायती, गंगाशहर में 16 नवम्बर 2023 को सुबह 11:35 बजे उपरांत जैन संस्कार विधि से आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जैन संस्कारक पवन छाजेड़, पीयूष लुणिया, विनीत बोथरा, देवेन्द्र डागा और विपिन बोथरा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार सहित जैन संस्कार विधि से नामकरण का कार्यक्रम करवाया। सहयोगी के रुप में तेयुप सहमंत्री ऋषभ लालाणी, धनपत भंसाली और विनोद जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर धार्मिक गीतिकाओं का संगान भी समवेत स्वरों में किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जैन संस्कारक पवन छाजेड़ द्वारा बैद परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जैन संस्कारक विपिन बोथरा ने नामकरण पत्रक का वाचन किया। इस अवसर पर पारिवारिक जनों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी।सभी उपस्थित जनों ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *