विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया

विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना के दिन सूखा दिवस घोषित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर , 27 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवम्बर को हो रही वोटिंग के दौरान परसरामपुरा में भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण पर हुए हमले में रविवार को गोठड़ा पुलिस थाने में नवलगढ़ विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजकुमार शर्मा समेत 12 पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप है कि कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों ने भाजपा नेता को घेर कर मारने की कोशिश की थी। सोमवार को नवलगढ़ अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत मिलने पहुंचे और उनका हालचाल पूछा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए नाराज ओंकार सिंह लखावत ने कहा, हमला ओमेन्द्र चारण पर नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता पर है। ये लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा इस हमले का उचित मंच पर जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी को ऐसे कृत्य करने वालों को तत्काल बाहर निकाल देना चाहिए। इस संबंध में ओमेन्द्र चारण के पुत्र विवेक चारण ने मामला दर्ज कराया है।

विधायक सहित दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस संबंध में ओमेन्द्र चारण के पुत्र विवेक चारण ने एफआईआर दर्ज कराया। एफआईआर में बताया पिता ओमेन्द्र चारण विधायक शर्मा की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। विवेक चारण ने बताया कि पिता के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। फिर पुलिस उप अधीक्षक राव आनंद से मिल कर विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा सहित दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *