बीकानेर में गोचर-ओरण संरक्षण हेतु भिक्षायात्रा- संत सरजूदास जी महाराज ने दिया जागरुकता का संदेश

बीकानेर में गोचर-ओरण संरक्षण हेतु भिक्षायात्रा
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 नवंबर । राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज के सान्निध्य में गोचर और ओरण भूमि के संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने हेतु गौभक्तों की टोलियों ने शनिवार शाम शहर में भिक्षा यात्रा निकाली। जस्सूसर गेट से प्रारंभ हुई यह यात्रा गोगागेट तक पहुँची और रास्ते भर जन-जन को पीले चावल वितरित किए गए।
गोचर-ओरण: बीकानेर के प्राण
महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने भिक्षा यात्रा के दौरान गोचर और ओरण भूमि के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “राजस्थान सरकार एवं बीकानेर प्रशासन द्वारा विकास के नाम पर गोचर ओरण भूमि पर अधिग्रहण किया जा रहा है, वह कभी बर्दाश्त नहीं होगा। बीकानेर के प्राण गोचर में बसते हैं। प्राणों पर ही हमला होता है तो बीकानेर में विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती।”उन्होंने आगे कहा कि गोचर-ओरण गौवंश व अन्य जीव-जन्तुओं का आश्रय है, इसके अलावा यहाँ मौजूद हजारों पेड़-पौधे हमें श्वास प्रदान करते हैं। यह भिक्षा यात्रा 2 दिसंबर को होने वाले बड़े आयोजन से पूर्व जन-जन को जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यात्रा मार्ग
शनिवार शाम 7 बजे जस्सूसर गेट से शुरू हुई भिक्षा यात्रा डागा चौंक, दम्मानियों का चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, बिनानी चौक, चूनगरान मोहल्ला, दाऊजी मंदिर,
कोटगेट, जेल रोड, सिटी कोतवाली ,सुनारों की गवाड़, कोचरों का चौक,
रांगड़ी चौक, भुजिया बाजार होकर गोगागेट तक पहुँची।

pop ronak

आगामी भिक्षा यात्रा और मुख्य आयोजन
रविवार की यात्रा: अगले दिन रविवार को भिक्षायात्रा भीनासर, रामराज्य चौक, गंगाशहर मेन मार्केट, महावीर चौक, विद्या निकेतन, कुम्हारों का मोड़ और गंगाशहर पेट्रोल पंप कोचर सर्किल तक जाएगी।      2 दिसंबर का आयोजन: अखिल भारतीय गोवंश गोचर संरक्षक संस्थान बीकानेर एवं गोचर ओरण संरक्षक संघ राजस्थान के तत्वावधान में 2 दिसंबर 2025 को जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष मुख्य आयोजन होगा।

रुद्राभिषेक: सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक 151 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा।

गोपाल गौयज्ञ व आरती: दोपहर 2 से 5 बजे तक गोपाल गौयज्ञ और आरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पं. जुगलकिशोर ओझा (पुजारी बाबा) एवं ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में होगा।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *