राजस्थान हाईकोर्ट में वकील संगठनों के चुनाव परिणाम घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में उत्साह, जल्द होगा शपथ ग्रहण

राजस्थान हाईकोर्ट में वकील संगठनों के चुनाव परिणाम घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में उत्साह, जल्द होगा शपथ ग्रहण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जोधपुर, 12 दिसम्बर। राजस्थान हाईकोर्ट (जोधपुर बेंच) में वकीलों के दो प्रमुख संगठनों- राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन (RHCLA) और राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (RHCAA) के वार्षिक चुनावों की मतगणना पूरी हो चुकी है। दोनों संगठनों के सभी पदों के परिणाम गुरुवार देर शाम तक घोषित कर दिए गए। कुल 61 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए मैदान में थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

RHCLA की नई कार्यकारिणी
राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन (RHCLA) में नंदीपना गहलोत, कृष्ण कांत, अनुपम गोपाल, आकांक्षा चौधरी, अक्षय शुक्ला और विरम सिंह विभिन्न पदों पर विजयी रहे। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (RHCAA) में कोषाध्यक्ष पद पर विजय शर्मा ने जीत हासिल की। अन्य पदों के विजेताओं के नाम भी घोषित कर दिए गए।

pop ronak

RHCAA के चुनाव में इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी
अध्यक्ष पद- धनराज वैष्णव, रणजीत जोशी और सुरेन्द्र सिंह राठौड़
उपाध्यक्ष पद- बुधाराम चौधरी, गजेन्द्रसिंह तंवर, कृपाराम सोलंकी, लक्ष्मीनारायण माथुर, मनोज सिंह, मांगीलाल, पुखराज गोदारा और शैतानराम चौधरी
महासचिव पद– अनिल सुराणा, कल्याणसिंह विश्नोई, मंडल दत्त कल्ला, विजय चौधरी और विक्रमसिंह राठौड़
पुस्तकालय सचिव– अरायाना खानम तंवर, कीर्ति सोनी, शारदा विश्नोई, शिवानी वैष्णव
सहसचिव– भारतेंदू पंवार, दीपाराम चौधरी, लालसिंह, नीतू गुड़िया, पुखराज गहलोत, संदीप सिंह चौहान, शीतल शर्मा, तक्षेंद्र शर्मा
कोषाध्यक्ष- गोपाल सिंह चारण, हरीचरण प्रजापत, मोहन लाल गोदारा, मुरली सैन, प्रदीप जैन, राम निवास, सोनिका शर्मा, विजय शर्मा

RHCLA के चुनाव में इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

अध्यक्ष पद- दिग्विजय सिंह जसोल, दिलीप सिंह उदावत, मनीष कुमार व्यास और विनोद चौधरी
उपाध्यक्ष पद- रविन्द्र सिंह चंपावत और शीतल कुम्भट
महासचिव पद- अरूण कुमार, कैलाश जांगिड़ और नवनीत सिंह बिर्ख
सहसचिव पद- अशोक कुमार गोदारा, केशव भाटी और मिलाप चौपड़ा
कोषाध्यक्षपद- दुर्गेश खत्री, रघुवीर सिंह भाटी और रविन्द्र कुमार पुरोहित
पुस्तकालय सचिव- कोमल आर. वर्मा, शैलेन्द्र कुमार और विकास के. बिश्नोई
कार्यकारिणी सदस्य- आकांक्षा चौधरी, अनुपम गोपाल व्यास, अक्षया शुक्ला, दिग्विजय टाक, कृष्ण कांत व्यास, मनीषा फोफलिया, मनोज कुमार, नंदीपना गहलोत, प्रियंका बोराणा और विरम सिंह।

हाईकोर्ट जजों ने लिया मतदान का जायजा
मतदान के दौरान जस्टिस रेखा बोराणा, जस्टिस सुनील बेनीवाल, जस्टिस मुकेश राजपुरोहित और जस्टिस संदीप शाह ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। जजों ने वकीलों से बातचीत की और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था की सराहना की। नतीजों की घोषणा के साथ हाईकोर्ट परिसर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंज उठा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थक जमकर नाचे-गाए।

नई पुस्तकालय सचिव शिवानी वैष्णव की प्राथमिकताएं
नवनिर्वाचित पुस्तकालय सचिव शिवानी वैष्णव ने कहा, ‘मेरी पहली प्राथमिकता लाइब्रेरी का पूरा डिजिटलाइजेशन, युवा वकीलों के लिए रिसर्च सुविधाएं बढ़ाना और मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू करना है।’ दोनों संगठनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शीघ्र शपथ लेंगे और नए सत्र का कार्यभार संभालेंगे। हाईकोर्ट बार के इस लोकतांत्रिक उत्सव ने एक बार फिर साबित किया कि जोधपुर बेंच की वकालत व्यवस्था मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं पर टिकी है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *