पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी का किया स्मरण

बीकानेर, 25 दिसम्बर । भाजपा नेता महावीर रांका के कार्यालय में पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई।
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 दिसम्बर । भाजपा नेता महावीर रांका के कार्यालय में पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में आज ही के दिन मध्यप्रदेश में हुआ था। साल 1942 में 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य बने। राजनीति के यौद्धा, कवि व पत्रकार के रूप में हर मुमकिन ऊंचाइयों को छूने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अवदानों को पूरी दुनिया याद रखेगी। इस दौरान भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास, भाजयुमो देहात अध्यक्ष देहात जसराज सीवर, जितेन्द्र सिंह राजवी, सुरेंद्र सिंह, सुभाष गोयल, रमेश पारीक, नरेश मक्कड़, तेजाराम राव, शंभू गहलोत, अजित सिंह चारण, विशाल गोलछा, दीपक रिजाल, सूदन घर्ती आदि उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।

बीकानेर , 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती आज सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है भाजपा संभाग मुख्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है और हमेशा हिंदी और राष्ट्र की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया और वह एक अजय राजनेता थे अटल जी की जन्म जयंती अवसर पर इतना ही कहूंगा अटल जी एक महा मानव थे जब पहली बार धोती कुर्ता पहन कर संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया विपक्ष के नाते जब भी इनको मौका मिला यह हिंदी को बढ़ावा को दिया राष्ट्र के संस्कृति को बढ़ावा दिया और यह कवि के रूप में कवि हृदय के साथ-साथ एक अजय राजनेता भी थे जिनका कोई आलोचक नहीं था ।

देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का आशीर्वाद हमेशा भाजपा और देश की राष्ट्रवादी ताकतों के साथ रहा है इसके साथ ही कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारत में 25 राजनीतिक पार्टियों को जोड़कर एक सरकार बनाकर दिखाया उन्होंने कहा कि जिस देश में लोग एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए भी शरमाते हैं, उस देश में 25 राजनीतिक पार्टियों को एक साथ जोड़कर सरकार बनाकर दिखाना यह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की ताकत को दर्शाता है. इस पुण्य आत्मा को हम शत-शत प्रणाम करते हैं और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हमें इसी प्रकार मिलता रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे उनके जीवन का क्षण क्षण और शरीर का कण- कण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा उनका उद्धघोष था हम जीएंगे तो देश के लिए, मरेंगे तो तो देश के लिए इस पावन धरती का कंकर-कंकर शंकर है, बिंदु बिंदु गंगाजल है. भारत के लिए मैं हंसते हंसते प्राण न्यौछावर करने में गर्व
की अनुभूति करूंगा. अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में पोखरण में अणु परीक्षण करके विश्व को भारत की शक्ति का एहसास करा दिया था कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने तथा उसे पराजित करने वाले भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे अग्रिम चौकी तक गये थे।
आज के कार्यक्रम में प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, श्याम सुंदर पंचारिया, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, दीपक पारीक, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह भाटी, स्वाई सिंह तंवर, देवीसिंह शेखावत, रामकरण नाथ सिद्ध, मंत्री मनीष सोनी, कोशल शर्मा, अनु सुतार, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर, डूंगरसिंह तेंनदेसर, देवकिशन मारू, जतिन सहल, रमजान अब्बासी, अशोक मीणा, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवग, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, सोहन चांवरिया, वेद व्यास, राजश्री कच्छावा, उपासना जैन, सरिता नाहटा, राजू जोशी, परी वर्मा, बनवारी शर्मा, राम कुमार व्यास, श्याम सुंदर शर्मा, कुंदन सिंह राठौड़, अनिल हर्ष, विक्रम राजपुरोहित, दिलीप सिंह राजपुरोहित, सुरेश भसीन, दीपक यादव, किशोर आचार्य, विमल पारीक ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *