गुरुवार , 19 फ़रवरी देश दुनिया के 45 खास समाचार

गुरुवार , 19 फ़रवरी देश दुनिया के 45 खास समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
फाल्गुन सुदी 2
============
1 फ्रांस का AI Impact Summit में बड़ा ऐलान ! मैक्रों ने भारतीय छात्रों के लिए खोले द्वार, दिया बड़ा उपहार।
2 तालिबान का नया कानून… ‘हड्डी न टूटे तो मारपीट जायज’ – महिलाओं के अधिकारों पर बडा हमला।
3 इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज PM मोदी स्पीच देंगे:इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे।
4 रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका।
5 गूगल भारत-अमेरिका के बीच बिछाएगी समुद्री केबल, तीन करोड़ डॉलर के AI साइंस चैलेंज की घोषणा।
6 US: ‘डिएगो गार्सिया द्वीप पर नियंत्रण न खोएं’, ट्रंप ने ब्रिटेन को किया आगाह; व्हाइट हाउस की ईरान पर दो टूक।
7 अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर।
9 बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार।
10 असम: गोगोई से विवाद के बाद बोराह का इस्तीफा, भाजपा में जाने को लेकर सियासी अटकलें तेज।
11 ‘राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति’, रिजिजू के आरोपों से गरमाई राजनीति।
12 मायावती का बड़ा एलान, यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, दिल्ली में बंगला अलॉटमेंट पर भी दी सफाई।
13 मोहन भागवत का हिंदू परिवारों से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने का आह्वान, बोले- किसी से खतरा नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी।
14 उत्तर भारत में मौसम लेगा यू-टर्न, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी1 में समय से पहले बढ़ी गर्मी।

pop ronak

15 ‘बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित’, प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश।
16 मथुरा में बड़ा हादसा: पानी की टंकी से टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, तीन भाइयों समेत 4 की मौत।
17 घूसखोर पंडत’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संभल में जोरदार विरोध-प्रदर्शन।
18 हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इटली के बैंक ने अडानी समूह से जुड़े दो लोगों के खातों की जांच की, संदिग्ध लेनदेन: एफटी।
19 यूट्यूब की सर्विस अचानक से भारत समेत कई देशों में ठप, करोड़ों यूजर्स परेशान।
20 IND vs NED: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की; फील्डिंग की कमजोरी फिर उजागर; शिवम दुबे चमके।
21 रणजी ट्रॉफी: बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में, शमी के 9 विकेट पर भारी पड़ी आकिब की घातक गेंदबाजी।
22 साहिबजादा फरहान के शतक से पाकिस्तान सुपर आठ में, 102 रनों से जीता मैच।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

23 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन किया । पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत किया ।
24 इंदिरा ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को तानाशाही में बदला। मणिशंकर अय्यर फिर बोले- मैं गांधियन-राजीवियन हूं।
25 तीन करोड़ डॉलर के ‘AI साइंस चैलेंज’ का ऐलान।भारत-अमेरिका के बीच Google बिछाएगी समुद्री केबल।
26 गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया; कांग्रेस बोली- सरकार ने देश की इमेज खराब की।
27 DGCA का सुझाव- हंगामा करने वाले यात्रियों पर बैन लगाएं, विमान में स्मोकिंग करने, शराब पीने और इमरजेंसी गेट खोलने पर भी सख्त एक्शन लें।
28 असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य भाजपा इकाई को जीत की हैट्रिक के लिए संघ ने सलाह दी है। संघ ने घुसपैठ-जनसांख्यिकीय बदलाव ठीक पर विकास पर करने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है।
29 राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, 10 राज्यों में खाली हो रहीं सीटें, BJP का पलड़ा भारी।

30 ममता सरकार बोली- ED केंद्र का हथियार, एजेंसी ने कहा- हमें बंगाल में धमकाया; SC बोला- हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया।
31 रोहित पवार ने एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग की, बोले- नायडू VSR के मालिकों के करीबी, अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में कंपनी को बचा रहे।
बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार।
32 राजस्थान- ट्रेनों के AC कोच में बिक रही शराब, लंच-डिनर की तरह एडवांस ऑर्डर, सीट पर सप्लाई, भास्कर के कैमरे में बेनकाब हुए चेहरे।
33 सीकर सफाईकर्मी पिता की चिंता देख पूरा शहर बना परिवार, दो बेटियों के कन्यादान की जिम्मेदारी ली, भव्य शादी के लिए 5 हजार कार्ड बांटे, अयोध्या से बुलाए महंत।
34 पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश, दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए।
35 चांद के दर्शन के बाद रमजान की शुरुआत हो गई है। जामा मस्जिद , बाजारों में रौनकें बढ़ गई हैं।
36 अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार।

37 भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर।
38 ‘बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित’, प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश।
39  वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय से 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। इस दौरान घरेलू तेल कंपनियों ने ग्राहकों को महंगा पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमाया है। तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 23,743 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 10,545 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है।
40 उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार।
41 पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; साहिबजादा फरहान का शतक, उस्मान तारिक को 4 विकेट।
42 भारत ने लगातार चौथा मैच जीता, नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट।
43 संसद में तीखी बहस- लोकसभा में आर्थिक नीतियों पर जोरदार बहस हुई। सरकार ने विकास दर मजबूत होने का दावा किया, जबकि विपक्ष ने महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल उठाए।
44 रिज़र्व बैंक की समीक्षा बैठक-नीतिगत दरों पर चर्चा, महंगाई नियंत्रण प्राथमिकता बताई गई।
45 PM मोदी को कहा 200% टैरिफ लगा दूंगा; ट्रंप ने फिर अलापा युद्ध रुकवाने का राग ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *