कल राज्यपाल और साध्वी ऋतम्भरा की मौजूदगी में होगी ‘विराट हिन्दू धर्म सभा

कल राज्यपाल और साध्वी ऋतम्भरा की मौजूदगी में होगी 'विराट हिन्दू धर्म सभा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • सीलवा में सजेगा राष्ट्र चेतना का महाकुंभ

बीकानेर, 27 फरवरी। नोखा तहसील के सीलवा गांव में शनिवार, 28 फरवरी को भक्ति और राष्ट्रवाद का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध भामाशाह और उद्योगपति नरसी कुलरिया के सौजन्य से आयोजित होने वाली ‘विराट हिन्दू धर्म सभा’ की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को बीकानेर के होटल सागर पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नरसी कुलरिया ने इस भव्य आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए इसे जन-जन में धर्म और राष्ट्र चेतना जागृत करने का एक माध्यम बताया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विरासत में मिले संस्कार, गांव में गूंजेगा धर्मज्ञान
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नरसी कुलरिया ने कहा कि ईमानदारी से कर्म करना और धर्म की राह पर चलना उनके परिवार को विरासत में मिला है। उन्होंने बताया कि अक्सर बड़े धार्मिक आयोजन शहरों तक सीमित रह जाते हैं, लेकिन उनका उद्देश्य संतों की वाणी और सनातन ज्ञान को गांव की चौखट तक पहुँचाना है।  इस अवसर पर 65 फीट ऊंची ‘मां भारती’ के प्रतिरूप और धर्म ध्वजा की स्थापना का लोकार्पण भी किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का नया प्रतीक बनेगी।

pop ronak

साध्वी ऋतम्भरा का पावन सान्निध्य और राज्यपाल का आगमन
इस आयोजन में देश की प्रखर आध्यात्मिक वक्ता साध्वी ऋतम्भरा का सान्निध्य प्राप्त होगा।अतिथि और समय: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार दोपहर 3:05 बजे वायु मार्ग से सीलवा पहुँचेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। संतों का आशीर्वाद: कार्यक्रम में सींथल पीठाधीश्वर श्री क्षमारामजी महाराज का भी आशीर्वचन होगा। साध्वी ऋतम्भरा सुबह लगभग 11:15 बजे कार्यक्रम स्थल ‘नरसी विला’ पहुँचेंगी।

80 गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब: ‘नरसी विला’ बना छावनी और मंदिर
आयोजन स्थल ‘नरसी विला’ (संत श्री दुलारामजी कुलरिया का फलसा) को विशेष रूप से मंदिर शैली में सजाया गया है। श्रद्धालुओं की व्यवस्था: लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है।

भगवामय वातावरण: सीलवा की ओर जाने वाले सभी मार्ग भगवा ध्वजों और आकर्षक तोरण द्वारों से सज चुके हैं। आसपास के करीब 80 गांवों के ग्रामीणों में इस सभा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान भंवर, नरसी और पूनम कुलरिया परिवार के सदस्यों ने इस विराट धर्मसभा को सफल बनाने के लिए सभी सनातन प्रेमियों को आमंत्रित किया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *