बीकानेर के मूंडसर गांव में भीषण सड़क हादसा

बीकानेर के मूंडसर गांव में भीषण सड़क हादसा
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवार युवकों की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीकानेर, 30 मार्च 2026। बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मूंडसर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हादसे में दोनों युवकों ने तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को मूंडसर गांव के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में दोनों शवों को नापासर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

pop ronak

शिनाख्त और पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई कविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक मृतक की पहचान रामसर निवासी के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन
हादसे की खबर मिलते ही मूंडसर और आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। पूर्व सरपंच गोविंद राम मुंड और धर्मपाल मुंड के नेतृत्व में युवाओं और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें:

दुर्घटनास्थल पर तत्काल बैरिकेड्स और गति अवरोधक (Speed Breakers) लगाए जाएं। प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ कार्रवाई हो, क्योंकि इस डेंजर जोन पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को समझाइश कर रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।

sjps