जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत; उग्र भीड़ ने बस को फूंका, इलाके में तनाव

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

जोधपुर,4 अप्रैल। जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। लोरड़ी गांव के पास एक निजी बस ने बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कानून हाथ में लेते हुए बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हादसे के बाद भड़की हिंसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी बस जोधपुर से जैसलमेर के रूट पर संचालित हो रही थी। लोरड़ी के पास बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और खड़ी बस में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

रूट विवाद और पुरानी रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस विशेष रूट पर बस संचालन को लेकर स्थानीय स्तर पर पहले से ही विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसने लोगों के पुराने गुस्से को भड़का दिया। हालांकि, आगजनी के सटीक कारणों और इसमें शामिल उपद्रवियों की पुलिस जांच कर रही है।

भारी पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति नियंत्रण में
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजीव गांधी नगर, झवर, बोरानाडा और लूणी थाने का भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त रिजर्व पुलिस बल भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया और यातायात सुचारू करने के प्रयास शुरू किए।

पुलिस की अपील और कार्रवाई
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि सड़क हादसे के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आगजनी करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

sjps