अमिताभ बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़- करीबी के निधन से टूटे बिग बी, बोले- शब्द नहीं बचे…
करीबी के निधन से टूटे बिग बी, बोले- शब्द नहीं बचे...


मुंबई, 5 मई। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों गहरे व्यक्तिगत दुख में हैं। बिग बी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए एक ऐसी खबर साझा की है जिसने न केवल उन्हें बल्कि उनके करोड़ों प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। प्रयागराज की रहने वाली उनकी सबसे समर्पित प्रशंसक शालिनी सिंह का निधन हो गया है।


‘ईएफ’ (Extended Family) की एक कड़ी टूटी
अमिताभ बच्चन अपने सक्रिय और वफादार प्रशंसकों को केवल ‘फैन’ नहीं मानते, बल्कि उन्हें अपना ‘ईएफ’ (Extended Family) यानी विस्तृत परिवार कहकर पुकारते हैं। शालिनी सिंह लंबे समय से इस परिवार का एक अभिन्न हिस्सा थीं। प्रयागराज (इलाहाबाद) से ताल्लुक रखने वाली शालिनी बिग बी की हर गतिविधि और ब्लॉग पर सक्रिय रहती थीं।


ब्लॉग में छलका महानायक का दर्द
महानायक ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में शालिनी को याद करते हुए लिखा कि इस क्षति को शब्दों में बयां करना उनके लिए नामुमकिन है। उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा- “हमारी बेहद प्रिय ईएफ शालिनी सिंह (प्रयागराज) के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। ऐसे दिल तोड़कर रख देने वाले पलों में मेरे पास शब्द नहीं बचते जो इस दर्द और तकलीफ को सही तरीके से बयां कर सकें।”
प्रशंसकों में शोक की लहर
बिग बी ने शालिनी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शालिनी के जाने से बच्चन परिवार के साथ-साथ बिग बी का पूरा प्रशंसक वर्ग भी शोक में डूबा हुआ है। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ सीधा संवाद रखने के लिए जाने जाते हैं, और किसी ‘ईएफ’ सदस्य का जाना उनके लिए किसी पारिवारिक सदस्य को खोने जैसा है।

