40 से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए बड़ी राहत, ईएसआईसी अस्पताल में वार्षिक हेल्थ चेकअप कैंप शुरू

40 से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए बड़ी राहत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 09 मई। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के एक महत्वपूर्ण पायलट प्रोजेक्ट के तहत बीकानेर में श्रमिक वर्ग के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष पहल की गई है। सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के प्रावधानों के तहत, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से जुड़े 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के बीमित व्यक्तियों के लिए ‘वार्षिक हेल्थ चेकअप कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निरंतर जारी है स्वास्थ्य जांच शिविर
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने ईएसआईसी बीकानेर शाखा प्रबंधक प्रवीण शर्मा से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिले की समस्त औद्योगिक इकाइयों को इस संबंध में सूचित किया है। उन्होंने बताया कि यह कैंप 15 अप्रैल 2026 से जैसलमेर रोड, जाट धर्मशाला के पास स्थित ‘कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल’ में निरंतर संचालित किया जा रहा है।

pop ronak

कैंप में उपलब्ध प्रमुख जांचें
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य की समय रहते जांच करना है ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ रहकर अपना कार्य कर सकें। कैंप में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की जा रही हैं जिनमे खून एवं यूरिन की जांच, एक्स-रे और ईसीजी (ECG), लीवर, किडनी, आंख और दांतों का परीक्षण, सांस संबंधी बीमारियों की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण।

मौके पर समस्याओं का समाधान
इस कैंप का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यदि किसी बीमित व्यक्ति को ईएसआईसी सुविधाओं से संबंधित कोई कठिनाई आ रही है, तो चिकित्सालय परिसर में ही उसका तत्काल समाधान भी किया जा रहा है। बीकानेर जिला उद्योग संघ ने जिले के सभी उद्यमियों से अपील की है कि वे अपनी इकाइयों में कार्यरत 40 वर्ष से अधिक आयु के पात्र श्रमिकों को इस कैंप का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

 

sesumo school
sjps