कांग्रेस ने नगर निगम के सभी 80 वार्डों और 2 ग्राम पंचायतों में नए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्तियां की

बीकानेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन  कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर
  • संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता, आलाकमान के विश्वास पर खरा उतरना मेरा लक्ष्य- मदनगोपाल मेघवाल

बीकानेर, 11 मई। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में संगठन के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के उद्देश्य से नगर निगम के सभी 80 वार्डों और 2 ग्राम पंचायतों में नए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वार्ड स्तर पर संगठन का कायाकल्प
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने जानकारी दी कि जिलाध्यक्ष मेघवाल कार्यभार संभालने के बाद से ही संगठन को मजबूत करने के लिए स्वयं निगरानी कर रहे हैं। लंबे समय के अंतराल के बाद यह पहली बार है जब बीकानेर के सभी वार्डों में एक साथ अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले संगठन की मजबूती के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों में बूथ अभिकर्ताओं की नियुक्ति भी पूरी की जा चुकी है।

pop ronak

सक्रियता ही पद का आधार
जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि संगठन में केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही स्थान मिलेगा। इसी नीति के तहत जहां आवश्यकता थी, वहां मंडल अध्यक्षों को भी बदला गया है।
मेघवाल ने कहा “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने जिस भरोसे के साथ मुझे यह कमान सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना मेरा दायित्व है। वार्ड अध्यक्षों के चयन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।”

भविष्य की रणनीति
नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष अब अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की रीति-नीति और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच ले जाएंगे। मेघवाल ने भविष्य के लिए संकेत दिया कि संगठन में आगे भी सभी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य और उचित आंकलन के आधार पर सम्मानजनक स्थान और जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

नगर निगम के सभी 80 वार्डों और 2 ग्राम पंचायतों में नए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्तियां