जयपुर में आठवाँ सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया

जयपुर में आठवाँ सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर , 14 जनवरी। जयपुर में आठवाँ सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस 14 जनवरी 2024 को भरपूर उत्साह और निष्ठा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जयपुर शहर में स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई, जिसमें राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री, श्री भजन लाल शर्मा और दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने शहीद सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसी श्रृंखला में राजस्थान के माननीय राज्यपाल, श्री कलराज मिश्र तथा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, आर्मी कमांडर, साउथ वेस्टर्न कमांड ने युद्ध वीरों की अदम्य भावना, बलिदान और उनके द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा के प्रतीक प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस समारोह के पश्चात, माननीय राज्यपाल ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन के सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ बातचीत कर उनकी देश के प्रति सम्मानित सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया तथा अटूट समर्थन का विश्वास जताया।

pop ronak

जयपुर मिलिट्री स्टेशन के इस समारोह में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों के उत्साह के साथ-साथ सशस्त्र बलों, नागरिक प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच अटूट एकजुटता भी दिखाई दी।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *