ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में ‘योग रखे निरोग’ सप्ताह का शुभारंभ, 21 जून तक दी जाएगी निःशुल्क ट्रेनिंग

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में 'योग रखे निरोग' सप्ताह का शुभारंभ, 21 जून तक दी जाएगी निःशुल्क ट्रेनिंग
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 15 जुलाई। सार्दुल गंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेवा केंद्र पर सोमवार से ‘योग रखे, निरोग’ सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। यह विशेष योग सत्र केंद्र की क्षेत्रीय प्रभारी बी.के. कमल के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आगामी 21 जून तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान सुप्रसिद्ध योगाचार्य बी.के. श्रीनाथ द्वारा प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे तक योग, प्राणायाम और राजयोग ध्यान (मेडिटेशन) का विशेष अभ्यास पूरी तरह निःशुल्क करवाया जाएगा।

pop ronak

इस बार की थीम: “स्वस्थ आयु के लिए योग”
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रभारी बी.के. कमल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को इस वर्ष ’’स्वस्थ आयु के लिए योग’’ (Yoga for Healthy Aging) की विशेष थीम पर मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी मूल भावना को ध्यान में रखते हुए इस पूरे सप्ताह के दौरान केंद्र पर विभिन्न आयु वर्ग के भाई-बहनों और योग साधकों को उनकी शारीरिक व मानसिक आवश्यकता के अनुसार योगाभ्यास करवाया जा रहा है। केंद्र प्रबंधन ने शहरवासियों से इस निःशुल्क शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया है।