ग्रामीण हाट में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ; देशभक्ति और लोक संस्कृति के रंग में रंगा परिसर

ग्रामीण हाट में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ; देशभक्ति और लोक संस्कृति के रंग में रंगा परिसर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • जिला कलेक्टर निशान्त जैन एवं सुमन छाजेड़ ने फीता काटकर किया दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन

बीकानेर, 11 अगस्त । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बीकानेर जिले में जनभागीदारी के साथ विविध आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्रामीण हाट परिसर में दो दिवसीय ‘तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले’ का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्टर निशान्त जैन एवं श्रीमती सुमन छाजेड़ ने फीता काटकर तथा भगवान गणेश के पूजन के साथ इस दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रगाढ़ करने का पावन अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता निभाने की अपील की।

pop ronak

तिरंगे की थीम पर सजा ग्रामीण हाट, चरखे का जीवंत प्रदर्शन रहा आकर्षण

ग्रामीण हाट परिसर को राष्ट्रध्वज की थीम पर अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इतिहास, सम्मान एवं गरिमा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं। आयोजन स्थल पर चरखे से ऊन कातने की पारंपरिक प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन आगंतुकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इसके साथ ही मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे बीकानेर की स्थानीय कला और उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है।

लोक कलाकारों ने बांधा समां, विभिन्न विभागों की रही सहभागिता

उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोक गायन एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति और लोक संस्कृति के अनोखे संगम से सराबोर कर दिया। उपस्थित जनसमूह ने ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

नगर निगम, जिला परिषद, उद्योग विभाग, महिला अधिकारिता एवं राजीविका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडेय, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, नगर निगम के निदेशक (वित्त) धीरज जोशी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार, महिला अधिकारिता की उपनिदेशक अनुराधा सक्सेना, राजीविका के डीपीएम दिनेश कुमार मिश्रा तथा जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी सहित अनेक अधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।

 

sjps