ईसीबी-ईपीएल के दूसरे दिन रोमांच चरम पर, सुपर ओवर में थंडर सिक्सर्स ने मारी बाजी

ईसीबी-ईपीएल के दूसरे दिन रोमांच चरम पर, सुपर ओवर में थंडर सिक्सर्स ने मारी बाजी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • तीन मुकाबलों में दिखा क्रिकेट का रोमांच, फीनिक्स स्ट्राइकर्स और डेजर्ट स्कॉर्चर्स ने भी दर्ज की शानदार जीत

बीकानेर, 11 अगस्त । इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ECB) में आयोजित ‘ईसीबी प्रीमियर लीग (EPL) सीजन-1’ के दूसरे दिन मंगलवार को क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। दिनभर खेले गए तीन मुकाबलों में विद्यार्थियों व टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले मैच का फैसला जहां सुपर ओवर के जरिए हुआ, वहीं बाकी दो मैचों में फीनिक्स स्ट्राइकर्स और डेजर्ट स्कॉर्चर्स ने एकतरफा जीत हासिल की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पहला मुकाबला: सुपर ओवर में थंडर सिक्सर्स की जीत
दिन का पहला मैच डेजर्ट स्कॉर्चर्स और थंडर सिक्सर्स के बीच खेला गया। निर्धारित ओवरों में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण मैच टाई हो गया। इसके बाद हुए सुपर ओवर में थंडर सिक्सर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 10 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अंकित ठाकुर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

pop ronak

दूसरा मुकाबला: फीनिक्स स्ट्राइकर्स का दबदबा
दूसरे मैच में फीनिक्स स्ट्राइकर्स ने सुपरनोवा टाइटन्स को करारी शिकस्त दी। फीनिक्स स्ट्राइकर्स ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ मजबूत रखी। टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले शुभम कुमावत को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

तीसरा मुकाबला: डेजर्ट स्कॉर्चर्स ने नाइट हॉक्स को 43 रन पर समेटा
तीसरे मुकाबले में डेजर्ट स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए नाइट हॉक्स की पूरी टीम को महज 43 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद डेजर्ट स्कॉर्चर्स ने बिना किसी परेशानी के लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की।

प्रतिभा और खेल भावना का मंच
आयोजन संयोजक एवं खेल विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा ने कहा कि ईसीबी-ईपीएल विद्यार्थियों को खेल कौशल के साथ अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित करने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। मैचों के उपरांत एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश व्यास ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र गहलोत, मुमताज अली मीर, डॉ. विजय मोहन व्यास, मनोज चौधरी, मनीष व्यास एवं विजय सिंह सहित कॉलेज का स्टाफ व विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बुधवार को खेले जाएंगे तीन मैच

प्रतियोगिता के तीसरे दिन (बुधवार) पहला मुकाबला फीनिक्स स्ट्राइकर्स व मेलबर्न रेनेगेड्स, दूसरा मुकाबला नाइट हॉक्स व थंडर सिक्सर्स तथा तीसरा मुकाबला कॉलेज स्टाफ मेंबर्स के बीच खेला जाएगा।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *