संत रविदास जयंती वर्ष पर बीकानेर पूर्व में निकली समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा; बागीनाडा हनुमान मंदिर में भव्य समापन
संत रविदास जयंती वर्ष पर बीकानेर पूर्व में निकली समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा


बीकानेर, 11 अगस्त । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘समरसता संकल्प कलश वंदन रथ यात्रा’ का गरिमामय आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ लालगढ़ स्टेशन के सामने स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर से हुआ, जहां भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


यह रथ यात्रा शहर के विभिन्न निर्धारित पड़ावों से गुजरती हुई बागीनाडा हनुमान जी मंदिर, रानीबाजार पहुंची, जहां श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इसका समापन हुआ।


विभिन्न स्थलों पर हुआ कलश वंदन व भव्य स्वागत
रथ यात्रा के दौरान माता जी मंदिर, सूरसागर के पास गिन्नाणी, सांसद सेवा केंद्र, संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर (रेगर समाज बस्ती), लालेश्वर महादेव मठ (शिवबाड़ी), सोमेश्वर महादेव मंदिर, वल्लभ गार्डन, नागणेची माता मंदिर तथा पवनपुरी रोड सहित कई प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने कलश वंदन कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
मार्ग में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस आयोजन में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, जिला संयोजक एडवोकेट कौशल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, चंपालाल गेदर, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, जिला सहसंयोजक सुभाष वाल्मिकी, जितेंद्र सिंह, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, अशोक प्रजापत, सुनीता हटीला, विनोद करोल, रामकुमार व्यास, प्रकाश मेघवाल, विश्वजीत सिंह, फारुक चौहान, मंजूलता रावत, विजयालक्ष्मी राजपुरोहित, भगवान भाटी एवं अमित स्वामी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समाजजन उपस्थित रहे।

