साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य श्री रामलालजी म.सा. का विधायक जेठानंद व्यास ने लिया आशीर्वाद

साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य श्री रामलालजी म.सा. का विधायक जेठानंद व्यास ने लिया आशीर्वाद
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

साधुमार्गी जैन संघ ने साहित्य भेंट कर किया अभिनंदन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 13 अगस्त । अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ (हुक्म संघ) के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के चातुर्मास (‘समर्पण महोत्सव-2026’) स्थल छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में गुरुवार को बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने दर्शन-वंदन किया। इस दौरान उन्होंने चारित्र आत्माओं से बीकानेर की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

pop ronak

अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विधायक व्यास को संघ का पावन साहित्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

धर्मधरा बीकानेर में आचार्य प्रवर का चातुर्मास परम सौभाग्य: जेठानंद व्यास

आशीर्वाद ग्रहण करने के उपरांत विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आचार्य प्रवर रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि आदि संतों के पावन सानिध्य से बीकानेर की धरा पर धर्म, सदाचार और संस्कारों की नई प्रतिष्ठा होगी। आचार्य प्रवर तथा साध्वीवृंद द्वारा बिना किसी आडंबर और दिखावे के की जा रही साधना वीतराग प्रभु और जैन धर्म की सच्ची भक्ति का प्रतीक है। इससे बीकानेरवासियों को व्यसनमुक्ति, शाकाहार, सद् व्यवहार और सदधर्म की प्रेरणा मिलेगी।

सेवा सदन में जारी हैं विविध आयोजन एवं शिविर
साधुमार्गी जैन सेवा समिति बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद, कार्याध्यक्ष सुरेंद्र कुमार दस्साणी, संरक्षक जयचंद लाल डागा एवं मंत्री सुरेश बच्छावत ने विधायक को चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

समता युवा संघ का लाइफ बैलेंसिंग शिविर

समिति अध्यक्ष ने बताया कि 18 से 50 वर्ष के श्रावकों के लिए आयोजित ‘बैलेंसिंग लाइफ’ शिविर में सौरभ मुनि ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जैन इतिहास, संस्कार व नियमों की जानकारी दी। इस शिविर का समापन शुक्रवार को होगा।

संस्कार जागरण: अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि पाठशालाओं व शिविरों के जरिए बालक-बालिकाओं को नैतिक, आध्यात्मिक एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने का मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

शनिवार व रविवार को आयोजित होगा राष्ट्रीय प्रोफेशनल फोरम शिविर
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी शनिवार और रविवार को सेवा सदन तथा आदिनाथ भवन में अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन प्रोफेशनल फोरम का राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस वृहद शिविर में देशभर से लगभग 250 से 300 उच्च स्तरीय प्रोफेशनल्स जैसे सीए, सीएस, आईएएस, आईपीएस, बी.टेक, एमबीबीएस और एलएलबी डिग्रीधारी प्रतिभागी शिरकत करेंगे।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ से पधारे विनय डागा, रोहित डागा, सुशील बच्छावत, सिद्धार्थ सेठिया एवं वरिष्ठ श्रावक सुशील बैद सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

sjps