नन्हे बच्चों ने बनाए देशभक्ति से ओतप्रोत चित्र

नन्हे बच्चों ने बनाए देशभक्ति से ओतप्रोत चित्र
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025
  • राजस्थानी भाषा अकादमी व संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

बीकानेर, 13 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा संत सांईनाथ पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विविध कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अकादमी के सचिव शरद केवलिया ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से देशभक्ति से ओत-प्रोत कलाकृतियां बनाईं। विद्यार्थियों ने भारत माता, आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे और देश की प्रगति व विकास को दर्शाते हुए बेहद आकर्षक एवं संदेशप्रद चित्र उकेरे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नमामीशंकर आचार्य ने विद्यार्थियों की इस अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मकता की सराहना की।

pop ronak

जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीमद्भगवद्गीता: सुरेश व्यास

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक अन्य आध्यात्मिक सत्र में विद्यार्थियों ने समवेत स्वर में श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न अध्यायों के पावन श्लोकों का पाठ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सुरेश व्यास ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ मात्र नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को आदर्श तरीके से जीने का एक श्रेष्ठ मार्गदर्शक ग्रंथ है। गीता के श्लोक और उसके विचार बच्चों के चरित्र एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भवानीशंकर आचार्य, रामगोपाल मारू, सुनीता आचार्य, प्रहलाद पुरोहित, अंशु शर्मा, भावना आचार्य, भास्कर आचार्य, गुंजन गिरि, शीतल सोलंकी एवं नीतेश स्वामी सहित अनेक शिक्षक व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

sjps