तेरापंथ महिला मंडल मदुरै द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का भव्य आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल मदुरै द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का भव्य आयोजन
quicjZaps 15 sept 2025

मदुरै, 19 अगस्त । तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में हरियाली तीज का कार्यक्रम अत्यंत सुंदर एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा दीपिका फूलफगर ने नवकार मंत्र के मंगल उच्चारण के साथ किया। इसके पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम को मनोरंजक एवं रोचक बनाने में उपाध्यक्षा सुनीता कोठारी, कन्या मंडल प्रभारी लता कोठारी एवं पूजा कोठारी का विशेष योगदान रहा। मंत्री मधु पारख ने “आ देखे ज़रा, किसमें कितना है दम” थीम पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराया, जिससे उपस्थित बहनों में भारी उत्साह देखने को मिला।

pop ronak

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्षा रेखा दूगड़ ने पूरे आयोजन के छायाचित्र एवं वीडियो संकलित किए। अध्यक्षा दीपिका फूलफगर ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी। (प्रेषक: अशोक जीरावला जैन)