तेयुप राजराजेश्वरी नगर द्वारा आयोजित ‘युवा गुरुदर्शन हवाई यात्रा-2026’ संपन्न

पीबीएम अस्पताल में 3-4 अक्टूबर को आयोजित होगी दो दिवसीय POCUS वर्कशॉप
quicjZaps 15 sept 2025

बेंगलुरु, 19 अगस्त । युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य प्राप्त करने हेतु तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप), राजराजेश्वरी नगर (बेंगलुरु) द्वारा आयोजित “युवा गुरुदर्शन हवाई यात्रा-2026” आध्यात्मिक चेतना और सेवा भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 14 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित इस चार दिवसीय यात्रा के तहत सदस्यों ने बेंगलुरु से लाडनूं तक की यात्रा कर गुरुभक्ति का लाभ उठाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आध्यात्मिक दर्शन एवं तप अनुमोदना

pop ronak

जैन विश्व भारती, लाडनूं पहुँचकर संघ ने आचार्य श्री महाश्रमण जी, युवाचार्य श्री, साध्वी प्रमुखा जी एवं साध्वीवर्या जी के दर्शन व वंदन किए। इस दौरान सदस्यों ने सामूहिक सामायिक, प्रवचन श्रवण तथा साधु-साध्वियों की उपासना में भाग लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण वर्तमान में ‘मासखमण’ (एक माह के उपवास) की कठिन साधना कर रहीं 13 साध्वियों के लिए आयोजित विशेष ‘तप अनुमोदना कार्यक्रम’ रहा, जहाँ सभी ने उनकी दृढ़ साधना का बहुमान किया।

सेवा कार्य एवं भ्रमण

आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ सदस्यों ने जैन विश्व भारती की भोजनशाला में ‘युवावाहिनी’ के अंतर्गत भोजन परोसने की व्यवस्था संभाली। इसके अलावा, मार्ग में खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन किए गए। लाडनूं में जैन मंदिर भ्रमण तथा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह भी इस यात्रा का हिस्सा रहे।

प्रायोजकों का आभार एवं कुशल नेतृत्व

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रायोजक मालू परिवार (सुजानगढ़-बेंगलुरु), स्वर्ण सहयोगी सुराणा परिवार (राजगढ़-बेंगलुरु), तथा रजत सहयोगी बाफना, पोखरणा व छाजेड़ परिवारों का विशेष योगदान रहा। तेयुप राजराजेश्वरी नगर के अध्यक्ष सरल पटावरी के नेतृत्व, संयोजक बरुण पटावरी और मंत्री संदीप बैद के कुशल प्रबंधन से यात्रा निर्विघ्न संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *