संसदीय बोर्ड में शामिल होंगे योगी-फडणवीस? BJP में बदलाव की अटकलें तेज

संसदीय बोर्ड में शामिल होंगे योगी-फडणवीस? BJP में बदलाव की अटकलें तेज
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

नई दिल्ली ,26 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संगठन में नए घटनाक्रमों के बाद अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था ‘संसदीय बोर्ड’ में देखने को मिल सकते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

फैसलों के केंद्र में संसदीय बोर्ड

pop ronak

बीजेपी का संसदीय बोर्ड भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन संगठन के भीतर इसकी भूमिका बेहद शक्तिशाली मानी जाती है। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन करने से लेकर प्रमुख चुनावों में प्रत्याशियों के नाम तय करने तक के सभी बड़े और निर्णायक फैसले इसी बोर्ड के जरिए लिए जाते हैं।

शीर्ष तिकड़ी की जगह बरकरार रहने की संभावना

संभावित पुनर्गठन को लेकर आ रही खबरों के अनुसार, बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बने रहना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा, संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष की मौजूदगी भी यथावत रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

योगी-फडणवीस की एंट्री पर कयास, सात पदों पर फेरबदल की गुंजाइश

संसदीय बोर्ड के सात अन्य पदों पर नए चेहरों को जगह मिलने या फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इस बार बोर्ड में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल किए जाने के प्रबल कयास लगाए जा रहे हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है।

दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित वर्तमान सदस्यों बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, डॉ. सुधा यादव और सत्यनारायण जटिया की भूमिकाओं पर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।