बीकानेर निवासी ग्राम विकास अधिकारी 8.14 लाख रुपये नगदी के साथ एसीबी द्वारा ट्रैप

बीकानेर निवासी ग्राम विकास अधिकारी 8.14 लाख रुपये नगदी के साथ एसीबी द्वारा ट्रैप
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 25 सितंबर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फलोदी जिले की लोहावट पंचायत समिति में पदस्थापित ग्राम विकास अधिकारी (VDO) नारायण सुथार को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बीकानेर के विश्वकर्मा गेट के अंदर के निवासी नारायण सुथार फलोदी की लोहावट तहसील में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। एसीबी की टीम ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान सुथार की गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 8,14,000 रुपये की बड़ी धनराशि बरामद हुई। जब एसीबी अधिकारियों ने इस राशि के वैध स्रोत के बारे में पूछताछ की, तो ग्राम विकास अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

pop ronak

एसीबी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी राशि को अपने कब्जे में ले लिया है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आशीष कुमार के निर्देशन में बीकानेर की भीनासर चौकी में आरोपी से गहन पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की टीम फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि यह राशि कहां से एकत्रित की गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।