स्पाइसजेट ने जयपुर से शुरू की 9 फ्लाइट्स

स्पाइसजेट ने जयपुर से शुरू की 9 फ्लाइट्स
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • कल से 1.45 घंटे में पहुंच सकेंगे अयोध्या
  • पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद के लिए भी सीधी उड़ानें

जयपुर , 31 जनवरी। अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने के लिए अब जयपुराइट्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्पाइसजेट एयरलाइंस की ओर से जयपुर से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट्स कल (1 फरवरी) से शुरू होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन संचालित होगी। इसके साथ ही स्पाइसजेट एयरलाइंस की ओर से चेन्नई, अहमदाबाद और पुणे के लिए भी 9 नई फ्लाइट्स के संचालन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्पाइसजेट की अयोध्या के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर जयपुर से उड़ान भरेगी और सुबह 9 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं शाम 4 बजे अयोध्या से उड़ान भरेगी, जो शाम 5 बजकर 45 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। जयपुर-अयोध्या फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट यात्रियों को महज 1 घंटा 45 मिनट में जयपुर से अयोध्या और अयोध्या से जयपुर पहुंचा देगी।

pop ronak

इसी तरह चेन्नई के लिए सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर चेन्नई पहुंचेगी। वहीं शाम 6 बजकर 20 मिनट पर फ्लाइट चेन्नई से जयपुर के लिए उड़ान भरेगी और रात 8 बजकर 50 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट हर दिन संचालित की जाएगी।

जयपुर से अहमदाबाद के लिए 2 फ्लाइट
जयपुर से अहमदाबाद के लिए हर दिन फ्लाइट सुबह 8 बजे उड़ान भरेगी, जो 9 बजकर 25 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं अहमदाबाद से जयपुर के लिए सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर जयपुर पहुंचेंगे। अहमदाबाद से जयपुर के लिए एक और फ्लाइट रात 8 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरेगी, जो 10 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह दोनों फ्लाइट सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाएगी।

वहीं जयपुर से पुणे के लिए हर दिन सुबह 8 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो 11 बजकर 35 मिनट पर पुणे पहुंचेगी। वहीं पुणे से शाम 6 बजकर 35 मिनट पर जयपुर के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो रात 10 बजे जयपुर पहुंचेंगे। इन दोनों फ्लाइट का संचालन सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर हर दिन) किया जाएगा।

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *