महिला मंडल की गोष्ठी आयोजित हुयी

महिला मंडल की गोष्ठी आयोजित हुयी
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

कोयंबतूर , 8 फ़रवरी। तेरापंथ महिला मंडल , कोयंबतूर द्वारा आयोजित नवयुवतियों को मंडल में आगे लाकर उनकी प्रतिभाओं और रुचि को ध्यान में रखते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से किया गया। तत्पश्चात युवतियों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। 2 मिनट सही श्वास प्रकिया का अभ्यास व सामुहिक मंगल भावना का उच्चारण करवाया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य काफी अलग-अलग धर्म संप्रदाय से आई बहुएं या तेरापंथी होते हुए भी जानकारी नहीं है उन्हें धर्म संघ की मर्यादाओं व अ.भा.ते.म.मं.की गतिविधियां वह संचालित परियोजनाओं से अवगत करवाना रहा।

pop ronak

गोष्ठी में बताया कि मंडल से जुड़ने से धर्म के साथ साथ व्यक्तित्व विकास व अपने अंदर छिपी प्रतिभा उजागर होती है। इसको ध्यान में रखते हुए उपस्थित युवतियों के चार ग्रुप बनाए। प्रत्येक ग्रुप को ऑन द स्पॉट विषय देकर लघु नाटिका प्रस्तुत करने को कहा। प्रत्येक सदस्य ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया। चार विषय थे।1 खुशहाल परिवार, 2 स्वस्थ पालन पोषण, 3. जीवन में धर्म की भूमिका , 4. देश प्रेम।

संगोष्ठी में मंडल की बहनों के साथ 28 नवयुवतियों की उपस्थिति थी। और युवतीयों ने कहा कि अ.भा.ते.म.मं के निर्देशित कार्यक्रमों में गणवेश में आयेंगे व इस प्रकार की कार्यशाला जरूर रखें । इस संगोष्ठी की रूपरेखा से लेकर कुशलता पूर्वक संचालन पूर्वाध्यक्षा श्रीमती मधु बांठिया ने किया। स्थानीय अध्यक्षा मंजू सेठिया ने सभी का स्वागत करते हुए प्ररेणा दी कि भविष्य में इसी तरह हर कार्यक्रम में जुड़ना है। कार्यक्रम की व्यवस्था में मंत्री सुमन सुराणा व कार्यकारिणी बहन सीमा चौरडिया का भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *