आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया

आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी व साध्वी मंजुरेखाजी के सान्निध्य में मनाया गया पर्व

क्षिण मुंबई।, 10 नवम्बर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में “भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक महोत्सव” अत्यंत धूमधाम, भक्ति भाव एवं त्याग-प्रत्याख्यान के साथ आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समारोह को संबोधित करते हुए शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी ने कहा कि भगवान महावीर प्रभु का तीन ज्ञान संपन्न जीवन संपूर्ण मानवता के लिए नई प्रेरणाएँ लेकर आया। भगवान की विनम्र जीवनशैली ने माता-पिता तथा भ्रातृ-स्नेह को सर्वोपरि महत्व दिया। उन्होंने राजमहलों के जन्म से लेकर कठोर उपसर्गों एवं तपस्या के मार्ग पर चलते हुए अनासक्त रहने के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी ने कहा कि जिह्वा पर भगवान महावीर का नाम आते ही अहिंसा और अनेकांत के दिव्य संदेश मुखरित हो उठते हैं। उन्होंने सहिष्णुता के साथ हर कष्ट को विवेकपूर्वक झेला। साध्वीश्री ने मंगल भावना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान की केवलज्ञान साधना संपूर्ण प्राणी जगत की चेतना का ऊर्ध्वारोहण बने तथा उनका करुणा भरा मैत्री संदेश जन-जन के जीवन में शांति और शक्ति का संचार करे।

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री मंजुरेखाजी, साध्वीश्री उदितप्रभाजी, साध्वीश्री निर्भयप्रभाजी एवं साध्वीश्री चेलनाश्रीजी द्वारा प्रस्तुत सुमधुर मंगलाचरण गीत से हुआ। कार्यक्रम का कुशल संयोजन साध्वीश्री मंजुरेखाजी द्वारा किया गया। इस आयोजन में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, तेरापंथी सभा, महिला मंडल एवं तेयुप के सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय और सराहनीय योगदान दिया। यह जानकारी सभा मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ एवं तेयुप उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने प्रदान की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *